उपायुक्त डॉ यशपाल ने नागरिकों से जिला के अंतर्गत आने वाली तमाम नहरों व जल निकायों की स्वच्छता व पवित्रता को बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने आज सांय जवाहर लाल नेहरू कैनाल का निरीक्षण किया और सुनो नेहरो की पुकार मिशन के तहत कार्य कर रहे डॉक्टर जसमेर हुड्डा व मिशन के अन्य सदस्यों से मौके पर बातचीत की। 

डॉ. यशपाल ने कहा कि धार्मिक आस्था के चलते नहरों व जल निकायों में किसी भी तरह का सामान प्रवाहित करना उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल को दूषित करना नियमों की उल्लंघना भी है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि नहरों में नागरिकों ने काफी सामान डाला है, जिससे कि पेयजल दूषित हो रहा है और यहीं से पानी जल घरों के माध्यम से हमारे घरों में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पानी दूषित होने की वजह से बीमारियां फैलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि पेयजल आपूर्ति करने वाली इन नहरों व जल निकायों की स्वच्छता व पवित्रता को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अगर इन जल स्त्रोतों को गंदा किया जाता है तो हम अपनी आने वाली पीढ़ी का भी नुकसान करेंगे। उन्होंने कहा कि इन जल स्त्रोतों की स्वच्छता व सुरक्षा रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। 

उपायुक्त डॉ. यशपाल ने कहा कि सुनो नहरों की पुकार मिशन से जुड़े लोग नागरिकों को जागरूक करने के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को लेकर इन जल स्रोतों की स्वच्छता व पवित्रता को बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं और ऐसे में अनेक लोग इन नहरों में सामान डालने के लिए आते हैं, जोकि किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने नागरिकों का पुन: आह्वान किया कि नवरात्र व माता रानी के प्रति भक्ति भाव रखते हुए नहरों व जल निकायों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।

इस अवसर पर पार्षद कदम सिंह अहलावत, साइकिलिस्ट मुकेश ननकवाल, जसमेर हुड्डा, निर्मल पन्नू, स्वामी गोविंद करतार व देवेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!