रोहतक जिले के लाखों लोगों के लिए सुखद खबर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणा लाहली रेलवे स्टेशन पर गुड्स यार्ड प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने लाहली रेलवे स्टेशन पहुंचकर गुड्स गार्ड का मुआयना किया। काम चालू होने पर पूर्व मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद रोहतक सिटी के अंदर ट्रकों के लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी, वहीं कलानौर हलके के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।


पूर्व मंत्री ग्रोवर ने प्रोजेक्ट के निर्माण में लगी संबंधित कंपनी के अधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों से इस प्रोजेक्ट को लेकर विस्तृत चर्चा की। पूर्व मंत्री के मुताबिक प्रोजेक्ट पर करीब 15 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसे आगामी 7 माह में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। लाहली रेलवे स्टेशन पर करीब 2 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही अलग-अलग शेड बनेंगे जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाला सामान उतारा जाएगा। पहले रोहतक रेलवे स्टेशन पर सामान उतारा जाता था, जहां ट्रकों की आवाजाही की वजह से रोहतक शहर में लंबा जाम लगा रहता था।

रोहतक के लोग अनेक वर्षों से इस समस्या से दुखी थे। पहले अनेक सरकारें आई और किसी भी सरकार ने लोगों की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। जब रोहतक के लोगों ने साल 2014 में उन्हें विधायक बनाया तो ट्रकों के इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा से आग्रह किया था। इस मांग को स्वीकार करते हुए रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करके लोगों को सौगात देने का काम किया था। अब इस पर काम चालू हो गया है। लाहली में गुड्स यार्ड बनने से इस इलाके की वैल्यू बनेगी वही, आसपास के हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।

रोहतक जिले में साल 2014 के बाद से लेकर आज तक जितनी भी घोषणाएं हुई हैं, उन्हें पूरा किया गया है या फिर उन पर काम चल रहा है। पूर्व मंत्री ने टेलीफोन पर उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल के अधिकारियों से बातचीत की और इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करवाने का आग्रह किया। इस मौके पर कलानौर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, पूर्व सरपंच अशोक मल्होत्रा, वाइस चेयरमैन सुनील कत्याल, नीरज यादव, प्रदूआनंद समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!