रोहतक जिले में गांव बोहर के एक युवक के फोन को हैक करके उसके खाते से 71 हजार रुपए की राशि निकाली गई। खाते से रुपए निकलने का मैसेज आया, तो बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई, तो धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव बोहर के दीपक के अनुसार वह बिजनेस करता है और उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। फोन पर गूगल पे एप का प्रयोग करता है। साइबर ठग ने उसका फोन हैक कर लिया और पिछले तीन महीने से गूगल पे के माध्यम से रुपयों की ट्रांजेक्शन हो रही है, जिससे कुल 71 हजार रुपए अब तक निकाले जा चुके है।

दीपक के अनुसार बैंक स्टेटमैंट चेक करने पर धोखाधड़ी का पता चला। उसके खाते से 19 जनवरी को 15 हजार, 26 जनवरी को 15 हजार, 27 जनवरी को एक हजार, 30 जनवरी को 10 हजार, 2 फरवरी को 5 हजार, 9 फरवरी को 10 हजार, 2 मार्च को 15 हजार रुपए निकाले गए है।

दीपक के अनुसार उसके खाते से 15 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया, जबकि उसने कोई पैसा नहीं निकाला था। इसके बाद खाता चेक किया, जिसमें रुपए कम मिले। बाद में बैंक से स्टेटमैंट निकलवाई तो 71 हजार रुपए की धोखाधड़ी का पता चला। अर्बन एस्टेट थाना के जांच अधिकारी एएसआई विकास के अनुसार एक व्यक्ति ने फोन को हैक कर खाते से रुपए निकलने के बारे में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को काबू कर लेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!