हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 8 नगर निगमों में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना हो रही है । 2 नगर निगमों, सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए उपचुनाव की मतगणना हो रही है। नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए भी चुनाव और उपचुनाव के परिणाम आएंगे।

मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव मेयर चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। अंबाला में भाजपा की सैलजा सचदेवा और करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता चुनाव जीतीं। भाजपा 7 नगर निगमों में आगे चल रही है। कांग्रेस सभी निगमों में पीछे है।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार चेयरमैन बन गए हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल हार गए।

हिसार में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस पार्षद पद की उम्मीदवार रेखा बंसल के एजेंट आशीष लावट ने EVM की चार्जिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि काउंटिंग वाले दिन भी EVM फुल चार्ज है। जब अधिकारियों से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई सवाल नहीं है।

9 नगर निगम समेत 41 निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। वहीं पानीपत की वोटिंग 9 मार्च को हुई थी। जिन 10 नगर निगमों में चुनाव हैं, उनमें पिछली बार 7 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 1 पर हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर थी। गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम में यह पहला चुनाव है।

प्रदेश में यह निकाय चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 5 महीने पहले ही यहां विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी थी। हालांकि उस वक्त माहौल कांग्रेस के पक्ष में था। इसका असर वोटिंग परसेंट में भी दिखा। भाजपा को 90 में से 48 सीटों पर जीत में कुल 39.94% वोट मिले। वहीं कांग्रेस को सीटें 37 मिलीं लेकिन उनका वोट परसेंट 39.09% रहा।

करनाल नगर निगम में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता मेयर बन गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के मनोज वधवा को हराया।

मानेसर में भाजपा हारी, निर्दलीय चेयरपर्सन बनीं?

अंबाला से BJP मेयर उम्मीदवार सैलजा सचदेवा को जीत  मिली ?

करनाल जिले की असंध नगरपालिका में अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भजपा की उम्मीदवार सुनीता रानी ने कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार एडवोकेट सोनिया बोहत को 3221 वोट से हराया। सुनीता ने 4651 वोट और सोनिया ने 1430 वोट लिए।

करनाल जिले की इंद्री नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार जसपाल को 952 वोटों से हराया।

करनाल जिले की नीलोखेड़ी नगर पालिका में भाजपा की सनमीत कौर चेयरपर्सन बन गई हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार को 1,412 वोट से हराया।

सोनीपत जिले की खरखौदा नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार हीरालाल इंदौरा चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने 4,330 वोटों से जीत दर्ज की है।

लोहारू नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रामभगत को 43 वोट से हरा दिया।

कनीना नगर पालिका में रिम्पी कुमारी चेयरपर्सन बन गई हैं। उन्होंने सुमन चौधरी को 562 वोट से हरा दिया।

अंबाला जिले की बराड़ा नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार रजत चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हरजिंद्र सिंह को हराया।

ईस्माईलाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की मेघा बंसल ने जीत दर्ज की है।

कैथल की सीवन नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार हेमलता सैनी चेयरपर्सन बन गई हैं।

तावड़ू नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता सोनी 117 वोटों से जीत गई हैं।

रोहतक नगर निगम मतगणना दसवें राउंड में रामअवतार (बीजेपी) 38345 मतों से आगे


.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!