पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देशो अनुसार अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम रोकथाम और गश्त के दौरान अपराध शाखा महम टीम ने अलग-अलग जगहो से दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो की पहचान गौरव पुत्र सतबीर निवासी गांव अकहेडी मदनपुर जिला झज्जर व कृत पुत्र देवेन्द्र निवासी जनता कालोनी रोहतक के रूप में हुई है।

दिनांक 17.06.2026 को प्रभारी अपराध शाखा महम स.उप.नि कुलदीप ने बताया कि मुख्य सिपाही जितेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम भिवानी स्टैन्ड महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आउटर बाईपास महम बेरी फलाई ओवर के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबु किया। युवक की पहचान गौरव पुत्र सतबीर निवासी गांव अकहेडी मदनपुर जिला झज्जर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी कट्टा व एक रौंद बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 185/2026 अंकित किया गया। आरोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने सहित 8 जघन्य मामले दर्ज है।
मुख्य सिपाही अमित के नेतृत्व में रोहतक झज्जर रोड नियर कन्हेली फलाई ओवर के पास से कृत पुत्र देवेन्द्र निवासी जनता कालोनी को काबू किया गया। युवक के पिठु बैग से दो पिस्तौल व 8 रौन्द बरामद हुये है। पिस्तौल खोलकर चैक किये तो दोनो की मैग्जीन लोड मिली। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 237/2026 अंकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!