रोहतक के गांव भैयापुर व शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी ने तोड़फोड़ की है। इस मौके पर लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के कारण अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा निर्माण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीटीपी अधिकारियों ने कहा बताया कि भू-माफियाओं की तरफ से गांव भैयापुर व रोहतक में लगभग 12.5 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तीन निर्माण, दो चारदीवारी एवं पक्का रोड नेटवर्क तोड़ा गया।

जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान जिला प्रशासन की तरफ से आगे भी जारी रहेगा और अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा।

जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने बताया कि नागरिक अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें, क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासन की तरफ से चलाए गए तोड़फोड़ अभियान के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ के दौरान विरोध भी किया, लेकिन पुलिस मौजूदगी में अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!