रोहतक जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण के लेकर नगर निगम कमिश्नर धर्मेद्र सिंह सख्त नजर आ रहे है। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्ती से कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। गंदगी फैलाने वालों पर केस दर्ज करवाओ, जुर्माना लगाओ या विभागीय कार्यवाही करो।
निगम कमिश्नर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वेस्ट टू वंडर पार्क बनाए यानि जो सामान वेस्ट पड़ा है, उससे पार्कों में आकर्षक लगने वाली चीज बनाए ताकि शहर की सुंदरता बढ़ सके। वहीं, अवैध होर्डिंग्स व फ्लैक्स को शहर से हटाए और फ्लैक्स लगाने वालों पर कार्रवाई करें।

निगम कमिश्नर धर्मेंद्र ने स्पष्ट कहा कि सम्पत्तिकर कार्य पर गंभीरता से कार्य करें। लंबित आवेदनों पर तुरंत कार्यवाही करें। बिना किसी कारण के आवेदन वापिस न किए जाए। यदि किसी आवेदन को वापिस किया जाता है तो उसके लिए ठोस व स्पष्ट कारण लिखा जाए।
निगम कमिश्नर ने कहा कि सम्पत्तिकर बकायादारों को सम्पत्तिकर भरने के नोटिस दिए जा चुके है। उनको सीलिंग के नोटिस जारी कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। साथ ही कार्यकारी अभियंता नगर निगम व सभी सचिवों को निर्देश दिए कि नगर निगम एवं पालिका क्षेत्र में हर घर से कूड़े का उठान सुनिश्चित करें
