शनिवार यानी 1 फरवरी, 2025 को संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि संसद में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने के साथ 82 सामानों में से सेस हटा दिया है. वहीं, बजट से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम 7 रुपये घटकर 1797 रुपये हो गया है.
आज बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई चीजों को सस्ता करने की घोषणा की है. बजट में मोहाइल फोन से लेकर इलेक्ट्रिक कार और दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना आठवां बजट पेश किया. बजट में आज कई चीजें सस्ती हो गई हैं. इसके अलावा कई चीजों के दाम भी बढ़े हैं. आम आदमी के लिए बजट से बड़ी राहत मिली है. अब मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार जैसे सामान सस्ते होंगे. तो आइए जानते हैं बजट में आपके लिए क्या सस्ता हुआ है और क्या सामान अब पहले से महंगा हो गया है?
ये सामान हुआ सस्ता
– कोबाल्ट, लीथियम, आयन बैटरी के कचरे और जिंक पर प्राथमिक आयात शुल्क हटाया गया.
– 36 जीवन रक्षक दवाओं से बेसिक कस्टम ड्यूटी शुल्क हटाया, जिससे कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सस्ती होंगी.
– 6 जीवनरक्षक दवाओं पर आयात शुल्क पांच प्रतिशत कम.
– इलेक्ट्रिक कारें और मोबाइल फोन की बैट्री सस्ती होंगी.
– इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इससे स्मार्टफोन और स्मार्ट एलईडी टीवी की कुल कीमत कम हो जाएगी.
– कैरियर-ग्रेड ईथरनेट स्विच.
– अगले 10 वर्षों के लिए जहाजों के निर्माण के लिए कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी गई.
-सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लीड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को भी बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का ऐलान किया है. इससे बैटरी और खनिज आधारित उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है.
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर नहीं होगा असर
2024 के बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत तक घटाने का प्रस्ताव रखा गया था. हालांकि, बजट से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। सरकार ने इस बार बजट में सोने-चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है.
