कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा एक बार फिर से देशभर में बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे भी इससे सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। अब खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। करीना और अमृता के सुपर स्प्रेडर होने की आशंका है, क्योंकि दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में गई थीं। करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया, “रविवार को करीना का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। डॉक्टर ने कहा है कि वे एसिम्पटोमेटिक हैं। हालांकि, अब करीना बेहतर महसूस कर रही हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही हैं और वे होम क्वारैंटाइन हैं।”
करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ 7 दिसंबर को पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था, जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।
बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है। BMC अब उन सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।
Actors Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for #COVID19. Both of them had violated COVID norms & attended several parties. BMC has ordered people, who came in contact with the two actors, to undergo RT-PCR test: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation)
— ANI (@ANI) December 13, 2021
(File pic) pic.twitter.com/wKqoqgFM4x
करीना और अमृता इस पार्टी के अलावा करण जौहर की पार्टी में भी गईं थीं। BMC ने दोनों पार्टी में शामिल हुए कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। इनके कॉन्टैक्ट्स में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है।
