हरियाणा के रोहतक में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को जिला में 157 नए केस सामने आए हैं। अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 472 हो गई है। वहीं पीजीआई में रविवार को कोरोना के 8 नए मरीजों को भर्ती करना पड़ा। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 10 हो गई हैं। वहीं एक मरीज की वेंटिलेटर पर है। उधर, पीजीआई के डॉक्टर, छात्र व स्वास्थ्य कर्मियों के भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से चिंताजनक हालात बने हुए हैं।

कोरोना के रोजाना 100 से अधिक मरीज के मिलने के बाद बाद भी शनिवार तक पीजीआई में कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या केवल दो थी, लेकिन रविवार के दिन इसमें तेजी से इजाफा हुआ। अब रविवार को एक ही दिन में डेढ़ सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने से इनमें से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना बन गई है। अब शहर में पाबंदियों पर पूरा अमल लाया जा रहा है।

शनिवार को पीजीआई के यमुना हॉस्टल में एमबीबीएस, फार्मेसी आदि कोर्स की 35 छात्राएं एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गईं थीं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मंच गया था। शनिवार शाम से ही यहां के हॉस्टलों को खाली कराए जाने का क्रम जारी है। रविवार को भी अधिकांश छात्र अपने घरों के लिए चले गए हैं। पीजीआई में 41 स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना पॉजीटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें 30 डॉक्टर शामिल हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!