कोरोना संक्रमण का देशभर में कहर जारी है। रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोनावायरस संक्रमित हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनमें हल्का बुखार और कुछ अन्य लक्षण विकसित हुए हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी जा रही है। वो फिलहाल आइसोलेशन में हैं। लेकिन इसका उनकी पेशी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
रणदीप सुरजेवाला ने आगे बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को ED (प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी। बता दें कि 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड से जुड़े केस में होनी है। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के दो-तीन दिन में ठीक होने की उम्मीद है।
Congress President, Smt Sonia Gandhi has been meeting leaders & activists over last week, some of whom have been found Covid +ve.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 2, 2022
Congress President had developed mild fever & Covid symptoms last evening. On testing, she has been found to be Covid positive.
1/3
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी, जबकि राहुल को बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा है। हालांकि, राहुल देश में नहीं हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से पांच जून के बाद कभी भी पेशी की तारीख रखने का आग्रह किया है।
