रोहतक स्थित नगर निगम ऑफिस में नगर पालिका कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के नगर पालिका कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटे और इसकी अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की।

इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार 29 अक्टूबर के फैसले में मानी गई मांगों के पत्र जारी करे। जारी किए गए पत्रों को पालिका स्तर पर 1 अप्रैल तक लागू करवाए। अन्यथा संघ 2 अप्रैल को राज्य महिला सब कमेटी के रोहतक में होने वाले सम्मेलन के मंच से हड़ताल की घोषणा करेगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन संघ के महासचिव मांगे राम तिगरा ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में 14 मार्च को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर संसद पर किए जाने वाले धरना एवं प्रदर्शन में भी पालिका परिषद निगम एवं अग्निशमन के कर्मचारियों द्वारा भाग लेने का निर्णय लिया।

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि संघ हड़ताल पर जाने से पहले 15 से 25 मार्च तक सरकार की पोल खोलो अभियान कर्मचारियों में चलायगा। वहीं 27 मार्च से 4 अप्रैल तक नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल करेगा तथा भोजन अवकाश के समय पर इकट्‌ठा होकर अग्निशमन केंद्रों पर जाकर प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार ने निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ 2 अप्रैल को हड़ताल की घोषणा कर देगा। सरकार पर वादा खिलाफी व शोषण का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे। अन्यथा वे बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!