Rohtak: रोहतक में रविवार देर रात बोहर गांव के पास स्कार्पियों सवार दो हमलावरों ने एक 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद कुछ अज्ञात हमलावर उसे स्कॉर्पियो से पीजीआई ट्रॉमा सेंटर के गेट पर छोड़कर फरार हो गये, जहाँ इलाज के दौरान छात्र ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है। छात्र के सिर में गोली मारी गई थी।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले करती पुलिस।

मृतक छात्र का नाम अरुण है और वह 23 साल का था। वह मूल रूप से सोनीपत के गांव झरौठी का रहने वाला था, लेकिन फिलहाल गांव खरावड़ में अपने नाना के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। युवक को किसने मारा है, इस बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक के परिजन पीजीआई में पहुंच गए थे, लेकिन मृतक अरुण के नाना ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छात्र के नाना की शिकायत पर रोहतक अर्बन स्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मृतक अरुण

रोहतक जिले के खरावड़ गांव के रमेश कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पास कोई औलाद नहीं थी, इसलिए उसने भाई की बेटी को गोद लिया था। जिसकी शादी कई वर्ष पहले सोनीपत जिले के झरोठ गांव के कृष्ण के साथ की थी, लेकिन पति के साथ मनमुटाव के चलते उसकी गोद ली हुई बेटी काफी वर्षों से खरावड़ गांव में उसी के पास रह रही थी।

रमेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि उसके दो नाती हैं। 20 वर्षीय नाती अरुण कुमार अक्सर अपने दोस्त निशांत के साथ बोहर गांव में ही रहता है। रमेश कुमार ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि अरुण के सिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है। जिसके बाद वह आनन-फानन में पीजीआई में पहुंचा तो अरुण की इलाज के दौरान मौत हो गई। रमेश कुमार ने अपने नाती की हत्या का आरोप अज्ञात हमलावरों पर लगाया है। सूचना पाकर देर रात रोहतक अर्बन स्टेट थाना पुलिस पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में पहुंची।

मृतक के रिश्तेदार प्रदीप ने बताया कि कल सुबह ही अरुण घर से चला गया था और शाम को जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका फोटो देखा तो वह पीजीआई में पहुंचे। जहां पर अरुण के सिर में गोली लगी थी। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोली मारने वाले कौन थे। अरुण ने 12वीं की परीक्षा दे रखे थी और उसकी उम्र लगभग 20 साल है।

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंदर का कहना है कि हमें इस हत्याकांड से संबंधित कुछ जानकारी मिली थी। दो स्कार्पियो सवार घायल अरुण को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर छोड़कर फरार हो गए। मृतक अरुण के नाना रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उसी के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या में प्रयोग करने वाला हथियार नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक और हिरासत में लिए गए युवक एक दूसरे को पहले से ही जानते थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!