रोहतक के गांव लाहली निवासी हरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता करीब 46 वर्षीय अशोक कुमार हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB) में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हैं। जिनकी ड्यूटी रोहतक अनाज मंडी में थी। 27 मार्च को ड्यूटी समाप्त करके अपनी बाइक पर सवार होकर वे वापस घर लौट रहे थे।

जहां पर चिकित्सकों ने 29 मार्च को एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर बहु अकबरपुर पुलिस थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अशोक कुमार दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) के पिता हैं। वहीं इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!