हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कल से शुरू होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए 27 उड़नदस्ते गठित किए हैं और सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 लागू रहेगी। विशेष रूप से, परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रखे जाएंगे।

4 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कुल 27,636 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिनमें 6 हजार 750 छात्र और 4 हजार 44 छात्राएं शामिल है। प्रदेशभर में स्थापित 65 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्णकालिक आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण समय के लिए निरीक्षण के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 27 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान धारा-163 लागू रहेगी। परीक्षा वाले दिन शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी परीक्षा केंद्र भवनों के के आसपास 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

डॉ. पवन कुमार ने कहा कि परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर ही प्रिंट करें, तथा वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकाएं जो आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड किया गया था। प्रवेश-पत्र पर चिपकाया गया फोटो अपने संबंधित विद्यालय से सत्यापित भी करवाएं। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो ऐसे परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय या परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाते हुए परीक्षा आरंभ होने से पहले लेखक की अनुमति लेना सुनिश्चित करें। जिन परीक्षार्थियों को लेखक उपलब्ध करवाया गया है, उनके दस्तावेज सम्बन्धित शाखाओं की मेल आईडी पर भिजवाना सुनिश्चित करें

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दी गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, पेजर एवं गैजेट आदि सामग्री का प्रयोग वर्जित है। किसी अन्य छात्र के स्थान पर परीक्षा देना एक दंडनीय अपराध है, यदि इस तरह का कोई परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर पाया जाता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रवेश-पत्र पर क्यू-आर कोड व विशेष सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं। उड़नदस्ते क्यू-आर कोड को स्कैन करके परीक्षार्थी की फोटो और विवरणों की जांच कर सकते हैं। जिससे फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा और परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!