नया महीना यानी मई अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से अमूल का दूध 2 रुपए महंगा हो गया है। वहीं ATM फ्री लिमिट के बाद पैसा निकालने पर ज्यादा चार्ज देना होगा। इसके अलावा अब वेटिंग टिकट पर स्लीपर और AC कोच में सफर नहीं कर सकेंगे।

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹14.50 घटकर ₹1747 हो गईं। पहले ये ₹1762 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹17 घटकर ₹1851.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1868.50 थे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज से ATM विड्रॉल चार्ज को रिवाइज किया है। फ्री मंथली लिमिट समाप्त होने के बाद, ग्राहकों को अब ATM पर प्रति लेनदेन ₹23 का भुगतान करना होगा। पहले प्रति लेनदेन पर 21 रुपए का चार्ज लगता था। यह शुल्क 2022 में लागू किया गया था।

  • फ्री लिमिट के बाद हर एक कैश विड्रॉल पर ₹23 का चार्ज लिया जाएगा
  • हर महीने अपने बैंक के ATM पर 5 फ्री ATM ट्रांजैक्शन्स
  • मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के ATM पर 3 फ्री ट्रांजैक्शन्स
  • नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन्स
  • फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं
  • भारत में सभी बैंकों के सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए लागू

भारतीय रेलवे के नए नियम के अनुसार, वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

जिन यात्रियों के टिकट वेटिंग लिस्ट में हैं, वे अब केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे। अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगेगा। इसका उद्देश्य यात्रा में सुविधा बढ़ाना और कोच में भीड़भाड़ कम करना है।

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹14.50 घटकर ₹1747 हो गईं। पहले ये ₹1762 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹17 घटकर ₹1851.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1868.50 थे।

मुंबई में सिलेंडर ₹1713.50 से ₹14.50 घटकर ₹1699.00 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1906.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹853 और मुंबई में ₹852.50 का मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!