पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर सर्चिंग एवम कॉम्बिग अभियान चलाया जा रहा है। रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमो ने अलग-2 स्थानों पर आज जिला मे स्थित होटल, ढाबे, धर्मशाला आदि मे ठहरने वाले व्यक्तियो की गहनता से चैकिंग की गई। इस दौरान मालिको को सख्त हिदायत दी गई है कि सभी होटल, धर्मशाला व ठहरने वाले स्थान पर व्यक्तियो की आईडी (आधार कार्ड) की फोटोकॉपी जरुर ले व अपने रिकार्ड मे लगाये। प्रभारी थाना अर्बन स्टेट द्वारा होटल के मालिको के साथ मीटिंग की गई। उन्होने कहा कि सभी होटल, धर्मशाला इत्यादि अपने रिकार्ड को दुरुस्त रखे। स्वतंत्रता दिवस को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस द्वारा सभी होटल/धर्मशाला की चैकिंग की जा रही है व उन्हे सख्त हिदायत दी जा रही है कि अपने रिकॉर्ड मे आईडी की फोटो कॉपी (आधार कार्ड) जमा करे बिना किसी को भी ठहरने के लिये रुम ना दे। रोहतक पुलिस द्वारा आगे भी चैकिंग अभियान जारी रहेगा व रिकार्ड मे कमी मिलने पर उनके खिलाफ कानून अनुसार कार्यवाही की जायेगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा संदिग्ध गतिविधि पाई जाये तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करेगे। आने वाले हर व्यक्ति की रजिस्टर मे नाम, पता पूरा लिखेगे। सभी प्रभारी थाना/चौकी के नेतृत्व मे थाना के एरिया मे सर्चिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित व नजदीकी थाना/चौकी में दे। अगर आपको कोई संदिग्ध वस्तु या वाहन मिलता है तो इसकी सूचना भी डायल 112 या तुरंत संबंधित नजदीकी थाना/चौकी में दे। इसके अलावा आमजन रोहतक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर  01262-228113 पर भी सूचने दे सकते है। रोहतक पुलिस द्वारा सूचना पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी तथा सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!