हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न अंत्योदय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मासिक वित्तीय सहायता राशि जारी करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार सीएम इस अवसर पर अंत्योदय योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

हरियाणा में सबसे गरीब परिवारों (1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय) को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई ‘अंत्योदय’ योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (मेले), दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु), अंत्योदय परिवार परिवहन योजना, और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (MMAPUY): इसका मुख्य उद्देश्य कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के माध्यम से गरीब परिवारों की आय को 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष तक बढ़ाना है।

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु): परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु (प्राकृतिक या दुर्घटना) या 6 से 60 वर्ष के बीच स्थायी विकलांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता दी जाती है।

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY): 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को हरियाणा परिवहन की बसों में हर साल 1,000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती है।

अंत्योदय परिवार 2.0: इसमें अंत्योदय मेलों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

अम्बेडकर आवास नवनीकरण योजना: इसके तहत बीपीएल परिवारों को घर के नवीनीकरण के लिए ₹80,000 तक की सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (मुर्गीपालन): पात्र लाभार्थियों को घर पर निःशुल्क 50 चूजे और अन्य उपकरण दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!