गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय में CM सैनी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रीवेंस मीटिंग में 15 फरियादियों की शिकायतें सुनी। मीडिया से बातचीत में CM सैनी ने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कांग्रेस का इंटरनल मामला है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा या उनके प्रभारी बताएं कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग किसने की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही स्थिति को देख रहे थे, फिर भी क्रॉस वोटिंग हुई। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की चाल है, जो दूसरों को बदनाम करने के लिए की जा रही है। सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी का घर ठीक नहीं है, यह पूरी तरह खत्म हो चुकी है और इसकी नीति और नियत दोनों खराब हैं।
कांग्रेस की कोई योजना नहीं बनी, कोई योजनाएं लोगों के हित में खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस ने लगातार देश को समस्याओं में डालने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।


पश्चिमी बंगाल चुनाव के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों के लिए समस्याएं खड़ी कर रही हैं, लेकिन उनका समाधान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पहले कम्यूनिस्टों ने समस्याएं बनाई, फिर ममता बनर्जी ने उससे भी बड़ी समस्याएं खड़ी कर दीं, लेकिन समाधान मोदी के नेतृत्व में ही है। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक बिमला देवी, डीसी अजय कुमार और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने से न केवल पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया जाएगा, बल्कि हरियाणा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को भी मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!