हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर वर्ष 1996 की अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर संघर्ष के दिनों की यादें ताजा की हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने हरियाणवी अंदाज में अपने शुरुआती दौर का किस्सा भी सुनाया।
सीएम सैनी ने बताया कि उस समय उन्होंने पहली बार कंप्यूटर चलाया था। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज की सुविधाओं और तकनीक के दौर से पहले का वह समय सीखने और संघर्ष करने का दौर था।
पुरानी तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सफर की शुरुआती यादों को लोगों के साथ साझा किया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!