हरियाणा के CM नायब सैनी ने जींद DSP के भाजपा नेता से माफी मांगने को सही ठहराया है। बुधवार को पलवल के होडल में CM सैनी ने कहा कि DSP जिम्मेदार अफसर है। उसने आयोजक को ही हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। कोई छोटा पुलिस कर्मचारी होता तो अलग बात थी। मगर, DSP को उसे वेरिफाई करना चाहिए था।

बता दें कि 27 अप्रैल को सिरसा में CM नायब सैनी का साइक्लोथॉन कार्यक्रम था, जिसमें जींद के DSP जितेंद्र राणा ने पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला को हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ तो DSP ने सिंगला के साथ बैठकर उनसे माफी मांगी और इसका वीडियो भी जारी किया। इसके बाद विरोधियों ने इसे पुलिस का मनोबल गिराने की बात कहते हुए विरोध जताया।

CM ने इस मामले पर क्या-क्या कहा? CM नायब सैनी ने कहा- ऐसा नहीं है। हम सबकी ड्यूटी पब्लिक के हित में लगी है। कोई जिम्मेदार व्यक्ति लगातार समाज की बात सुनता है। हमने उसे गलत नहीं कहा। वर्ना पहले की सरकारों में कपड़े निकलवा कर धूप में खड़ा कर देते थे। (मीडिया से पूछते हुए) अधिकारी के साथ ऐसा कर देते थे या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!