फरीदाबाद में आज हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी HSVP ग्राउंड में धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच गए है। जिसका आयोजन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के द्वारा किया गया है। सीएम का फरीदाबाद में लगातार ये दूसरा दिन है, इससे पहले दिन उन्होंने सूरजकुंड में एफएमडीए की वाषिर्क बैठक को संबोधित किया था।

रैली में आने से पहले सीएम के द्वारा एचएसवीपी ग्राउंड में स्वच्छता शुभंकर एवं स्वच्छता कॉमिक का अनावरण व विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। रैली में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी सीएम के साथ मंच पर पहुंचे है। मंत्री विपुल सहित राजेश नागर, गौरव गौतम भी मंच पर मौजूद है।

सांसद कृष्णपाल गुर्जर के साथ बडखल से विधायक धनेश अद्लखा, एनआईटी से विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा भी रैली में पहुंचे है। इनके अलावा पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे है।

इस रैली में सीएम के द्वारा कई नए विकास कार्यों की सौगात फरीदाबाद की जनता को दी जायेगी। इससे पहले बीते शुक्रवार को सीएम ने सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर के विकास के लिए 988 करोड़ रूपये के सालाना बजट को मंजूरी दी। इस राशि को अलग-अलग विकास कार्यों और परियोजनाओं के लिए खर्च किया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!