हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बारिश से बने बाढ़ के हालातों के बीच दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंच गए हैं, जहां दोनों के बीच मीटिंग शुरू हो गई है। मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में बारिश से बने बाढ़ के हालातों की जानकारी दी है। संभावना यह भी है कि मुख्यमंत्री राज्य में हुए नुकसान के लिए केंद्र से सहायता राशि की मांग भी रखेंगेरखेंगे

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि मैं 2 से 3 महीने में प्रधानमंत्री से मिलता हूं। मुलाकात के दौरान हरियाणा में बड़े कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया है। अरावली के सफारी पार्क का शिलान्यास प्रधानमंत्री से कराया जाएगा। रेवाड़ी में AIIMS का भी पीएम को शिलान्यास का निमंत्रण दिया है।

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा में रहने का शौक है तो यही रहें। राहुल गांधी यहां रहेंगे तो बाकी हरियाणा कांग्रेस का झमेला भी खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी अभी कुछ बने तो है नहीं यहां रहकर वह भी अपना दावा पेश कर दें।

लगातार हो रही बारिश से हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सबसे ज्यादा तबाही राज्य के जीटी रोड बेल्ट में हो रही है। शहरों के साथ ही यहां के 600 गांव जलमग्न हो गए हैं। होम मिनिस्टर अनिल विज का गृह जिला अंबाला 40% तक डूब चुका है। राज्य के 7 नेशनल हाईवे डूब चुके हैं। सूबे का दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

इसको देखते हुए NHAI ने सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर नहीं करने का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!