रोहतक के जींद रोड स्थित सॉस फैक्ट्री में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। शाम करीब साढ़े 5 बजे तक चली छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में मिली 2054 लीटर सॉस और 150 लीटर सिरका को सील किया गया है। वहीं फैक्ट्री से इनके 4 सैंपल लेकर चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि जींद रोड पर अवैध रूप से सॉस व सिरका बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद सीआईडी के डीआई तेजराम दहिया के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ जींद रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री एरिया स्थित सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में सफाई का अभाव व नियमों की अनियमितताएं पाई गई। जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए सॉस व सिरसा को सील कर दिया है।

फैक्ट्री में छापा मारने गई सीएम फ्लाइंग

सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब सॉस फैक्ट्री में छापा मारा तो वहां केवल फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस ही था। लेकिन एफएसएसएआई के मापदंड पूरे नहीं थे। मापदंडों के अनुसार वहां लैब होनी चाहिए थी, जो नहीं मिली। वहीं सफाई का भी विशेष प्रबंध करना था, ताकि लोगों को मिलने वाली सॉस व सिरका की शुद्धता रहे। लेकिन फैक्ट्री में सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए फूड एंड सेफ्टी की टीम ने 4 सैंपल लिए हैं। जिन्हें चंडीगढ़ जांच के लिए भेज दिया। चंडीगढ़ से अब इन सैंपल की रिपोर्ट जाएगी। जिसमें पता चलेगा कि सॉस व सिरका की गुणवत्ता खाने लायक है या नहीं। अगर सैंपल गुणवत्ता के नियमों पर खरे नहीं उतरते हैं तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जिला फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि फैक्ट्री का केवल लाइसेंस था। लेकिन ना तो यहां लैब थी और ना ही सफाई। जिसके कारण करीब 2054 लीटर सॉस व 150 लीटर सिरका सील किया गया है। जिसकी कीमत करीब 57 हजार 650 रुपये है। विभागीय स्तर पर खाने-पीने की गुणवत्ता की जांच के लिए छापेमारी भी नियमित जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!