रोहतक की महम नगर पालिका में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग ने रेड की। जहां पर एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला और उसकी जगह दूसरा कर्मचारी ड्यूटी कर रहा था। जिसकी काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते शुक्रवार को छापेमारी की गई।

प्राथमिक सूचना के अनुसार कर्मचारी पिछले करीब दो साल से अपने स्थान पर दूसरे कर्मचारी को ड्यूटी करवा रहा था। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दीपक धांगड़ नियुक्त किए गए। जिनकी मौजूदगी में यह रेड की गई। छापेमारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुरजीत, ASI प्रदीप कुमार, CID से अनिल कुमार आदि शामिल रहे। छापेमारी का पता लगते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग की टीम ने छापेमारी करके कर्मियों का हाजिरी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। जैसे ही वह सफाई कर्मियों की हाजिरी लेने लगे तो टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीपक धांगड़ की मौजूदगी में एक युवक अजय को काबू किया। जो नगर पालिका के कर्मचारी महाबीर के स्थान पर काम करता हुआ पाया गया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!