हरियाणा में शनिवार को कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इसका असर मौसम पर भी देखने को मिलेगा। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में बढ़ोतरी होगी।

21 मार्च को पलवल हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इसे लावणी (फसल की कटाई और थ्रेसिंग) के लिए अच्छा माना जाता है, ताकि किसान अपनी फसलों की थ्रेसिंग कर सकें।

पिछले 24 घंटों में फरीदाबाद में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 33.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चंडीगढ़ में दर्ज की गई। यहां तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!