हरियाणा में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चलने की संभावना है, जबकि का आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान बढ़ेगा। इससे हीटवेव की संभावना भी जताई जा रही है

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव शुरू हो जाएगी। इसलिए लोग भी सावधानी बरते।

गुरुवार की बात करें तो प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। वीरवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे में बदले तापमान की बात करें तो तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान सभी जिलों में बढ़ा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में देखने को मिली। जहां 3.9 डिग्री बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो दो जिलों में गिरावट हुई। जिसमें सोनीपत में 0.1 डिग्री और जींद में 0.2 डिग्री। वहीं अन्य सभी जिलों में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रोहतक के तापमान में देखने को मिली। जहां 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री पहुंच गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!