हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कायस गांव में सोमवार सुबह बादल फट गया। इससे एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं। 9 गाड़ियां पानी में बह गईं। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल लगातार घट रहा है। वहीं उत्तराखंड और UP के कई जिलों में अब गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

रविवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। नदी से सटे हुए इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश पहुंचते-पहुंचते 10 सेमी बढ़ गई। वाराणसी और प्रयागराज में घाट डूबने लगे हैं। कुछ छोटे मंदिरों में पहले ही पानी भर चुका है।

उधर दिल्ली में सोमवार सुबह 8 बजे तक यमुना का वाटर लेवल 205.50 मीटर तक पहुंच गया। पिछले तीन घंटे तक यह 205.45 के लेवल तक रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार होने पर भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं।

दिल्ली में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी निकाल लिया गया है और मशीनों को सुखाने की प्रक्रिया चल रही है। सब ठीक रहा तो आज से वाटर सप्लाई शुरू हो जाएगी।

NDRF ने बताया कि बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6,345 लोगों को बचाया गया। बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!