नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन जनभागदारी से सफाई अभियान एंव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा पुराना आई.टी.आई. ग्राउंड व पुराना शुगर मिल रोड़ पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक द्वारा स्वयं सफाई अभियान में भाग लिया जा रहा है तथा प्रतिदिन भिन्न-भिन्न स्थानो पर निरीक्षण कर नागरिको को स्वच्छता एंव गंदगी न फैलाने बारे जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम की टीम निरंतर सफाई कार्य में लगी हुई है। इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा शीला बाईपास चौक क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने बारे तथा रिलायंस मार्ट में कार्यरत कर्मचारियो को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि पूर्व में दुकान, रेहड़ी/फड़ी, मकान में डस्टबीन रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक न बेचने तथा इस्तेमाल न करने बारे अपील की गई थी। आज नगर निगम की टीम द्वारा बाजारो में छापेमारी करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 4 चालान 35000 रूपये के किए गए। आप सभी से पुनः अपील है कि सभी अपनी दुकान, रेहड़ी/फड़ी, मकान में डस्टबीन जरूर रखे, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें तथा गंदगी न फैलाये। दुकान/बाजार/सब्जी मण्डी इत्यादि में जाते समय घर से कपड़े, जूट अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों लेकर जाये तथा उसका प्रयोग करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!