पाक मीडिया ने गुरुवार को दावा किया है कि भारत ने आज फिर से पाकिस्तान में ड्रोन अटैक किया है। ड्रोन पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला के डिंगा इलाके में खेतों में गिरा है। इसका मलबा इकट्ठा किया जा रहा है। जियो टीवी ने यह दावा किया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लाहौर के वाल्टन रोड के पास कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। इससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कम से कम दो से तीन विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने CNN से बात करते हुए दावा किया कि 7 मई की रात भारत-पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की लड़ाई हालिया इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई थी। इस दौरान दोनों देशों के 125 फाइटर जेट्स के बीच एक घंटे तक जंग हुई। इस दौरान दोनों देशों में से किसी का भी फाइटर जेट अपनी सीमा से बाहर नहीं गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!