प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि दिनांक 27.05.2023 को गश्त के दौरान मनीष उर्फ़ मोनू पुत्र सतीश निवासी रिठाल को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ था।

आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत थाना पुरानी सब्जी मंडी में अभियोग संख्या 206/2023 अंकित कर कार्यवाही की गई। मामले की जांच मुख्य सिपाही सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच आरोपी मनीष उर्फ मोनू से गहनता से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी उमेश पुत्र अयोध्या निवासी खान मिर्जा पुरा जिला समस्तीपुरा विहार दिल्ली हाल गांव मगोलपुरा कला रोहिणी, उतर पश्चिम दिल्ली से खरीद कर लाया था। दिनांक 30.05.2023 को आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया है। आरोपी मनीष उर्फ मोनू की रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी मनीष उर्फ मोनू को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!