रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने दौरान गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल/कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही महावीर के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम हुड्डा सिटी पार्क बस स्टैंड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त विकास नगर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकुर पुत्र बलराम निवासी जसबीर कॉलोनी रोहतक के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल/कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे अभियोग संख्या 25/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!