Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

पलवल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रा में शामिल कुछ बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां हुईं और कुछ बच्चे गश खाकर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा सुबह 7 बजे शुरू होनी थी, लेकिन करीब 3 घंटे की देरी से सुबह 10 बजे शुरू हुई। इस दौरान गर्मी और उमस के बीच बच्चों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद कुछ बच्चों की तबीयत खराब होने की बात सामने आई।

पलवल में 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में बड़ी तिरंगा यात्रा आयोजित करने की तैयारियां पहले से की जा रही थीं।

घटना के बाद बच्चों को संभाला गया और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें राहत देने की कोशिश की। फिलहाल कितने बच्चों की तबीयत बिगड़ी और कितनों को उपचार की जरूरत पड़ी, इसकी आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं है।

गौरतलब है कि आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन गर्मी और उमस के बीच बच्चों की सुरक्षा और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। इसी दिन गोंडा में भी तिरंगा यात्रा के दौरान 45 छात्राओं के बेहोश होने की खबर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!