फरीदाबाद जिले में आयोजित भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रा में शामिल कई स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम की मौजूदगी में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़, गर्मी और अव्यवस्था के कारण कई स्टूडेंट्स को उल्टियां होने लगीं, जबकि कुछ छात्र चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए।

अचानक बच्चों को बेहोश होते देख वहां मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बच्चों को संभाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। कई बच्चों को हुईं उल्टियांदेशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत बेहद उत्साहजनक माहौल में हुई थी। इसमें क्षेत्र के कई सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया था। यात्रा में खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे और उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय नेता, प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग चल रहे थे।यात्रा जैसे ही अपने तय रूट पर आगे बढ़ी, वैसे ही अचानक माहौल बदलने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक, यात्रा के दौरान अचानक भारी भीड़ का दबाव बढ़ गया और हवा की कमी के चलते घुटन होने लगी। इसी दौरान कतार में चल रहे कुछ बच्चों का जी मिचलाने लगा और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते कुछ अन्य स्टूडेंट्स गश खाकर सड़क पर गिरने लगे। बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार दिलाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!