रोहतक में कहासुनी के दौरान कांच की बोतल से अपने साथी के सिर पर वार करके लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

IMT थाना प्रभारी SI हवाकौर ने बताया कि 22 जुलाई को गांव खरावड़ निवासी मनोज की शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 5 जुलाई को मनोज अपने दोस्त प्रदीप व राकेश उर्फ काला के साथ पार्टी करने के लिए सेक्टर-27 में किसी जानकार के ऑफिस में गए हुए थे।
रात करीब साढ़े 11 बजे किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। प्रदीप व राकेश ने पास में रखी हुई कांच की बोतल से मनोज के सिर पर वार कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए मनोज की जेब से करीब 15 हजार रुपए व हाथ पर बंधी हुई घड़ी छीन ली।
चोट लगने के कारण मनोज बेहोश हो गया। मामले की जांच कर रहे PSI प्रतीक ने वारदात में शामिल रहे आरोपी गांव खरावड़ निवासी राकेश उर्फ काला व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
