रोहतक में बीते दिन एमडीयू कैंपस में 12वीं के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के एंट्रेंस टेस्ट शुरू हो गए हैं जो दो दिन चलेंगे। विद्यार्थियों को कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस ) द्वारा एमडीयू में हेल्प डेस्क लगाया ।

सीवाईएसएस हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड ने बताया हेल्प डेस्क द्वारा यूनिवर्सिटी में दाखिले लेने आये विद्यार्थियों के लिए आने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। धनखड़ ने बताया कि सीवाईएसएस प्रदेश भर के सभी कॉलेजो में दाखिले के समय हेल्प डेस्क लगाएगा।

इससे यूनिवर्सिटी व कॉलेज में विद्यार्थियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए यह हेल्प डेस्क मदद करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश राणा ने कहा कि सीवाईएसएस द्वारा लगाए जा रहे हेल्प डेस्क के माध्यम से नए विद्यार्थियों को संगठन में शामिल किया जायेगा।

जॉन अध्यक्ष अंकुर भोरिया ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में युवा बेरोजगार व निराश हैं, युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इसी लिये अब सीवाईएसएस का कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जनाधार बढ़ रहा है और विद्यार्थी आम आदमी पार्टी की विचारधारा पर विश्वास जता रहे है ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़, उपाध्यक्ष अंकुश राणा, पंकज अहलावत, अंकित अहलावत, रोबिन मलिक व करुणा मौजूद रहे ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!