रोहतक में युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित ने एयरड्राप में दिक्कत होने की शिकायत करने के रोहतक में युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित ने एयरड्राप में दिक्कत होने की शिकायत करने के लिए ऑनलाइन गूगल पर नंबर सर्च किया था। लेकिन जो नंबर मिला वह साइबर ठगों का निकला। जिन्होंने अपने झांसे में लेकर पहले एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाई और फिर 123800 रुपए की ठगी कर ली।

गांव सिंहपुरा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अमेजन की वेबसाइट से बोट एयरड्राप का 20 मार्च 2022 को ऑर्डर किया था। जो कुछ समय बाद वह कम काम कर रहा था। इसलिए संदीप ने गूगल से शिकायत करीने के लिए नंबर सर्च किया। गूगल पर जो नंबर मिला उस पर संपर्क किया। संदीप ने बताया कि जब फोन किया तो सामने वाले ने कहा कि आवाज ठीक से सुनाई नहीं दे रही।

आवाज नहीं आने के कारण सामने वालों ने खुद फोन करने के लिए कहा। इसके बाद संदीप के पास फोन आया आया और सामने वाले बातचीत करने लगे। उन्होंने बातचीत के दौरान एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाई। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि दूसरे इयरफोन दे देंगे। जब उसने एनी डेस्क डाउनलोड की तो उसके खाते से पैसे कटने लगे।

साथ ही फोन ने भी काम करना बंद कर दिया। उसके खाते से कुल 1 लाख 23 हजार 800 रुपए कट गए। पैसे कटने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत हेल्प लाइन नंबर 1930 पर दी। जब तक संदीप कुछ समझ पाता, उससे पहले उसके साथ ठगी हो चुकी थी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!