हरियाणा के हिसार के सब्जी मंडी पुल पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद से नाराज होकर जेजेपी के उकलाना हलका प्रधान रणधीर सिंह पूनिया ने अपने परिवार और समर्थकों सहित पार्टी छोड़ दी है।

रणधीर सिंह रिश्ते में उसी इंस्पेक्टर पवन कुमार के ससुर हैं, जिन पर दुष्यंत ने बदसलूकी और हथियार तानने के आरोप लगाए थे। मिली जानकारी के मुताबिक रणधीर सिंह ने दुष्यंत को भी खास सलाह दी और कहा कि अपना लेवल देखना चाहिए था।

उधर, हरियाणा के हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में 16 अप्रैल को हुआ विवाद शांत नहीं हो रहा। इस मामले में दर्ज FIR सामने आ गई है। एफआईआर में JJP के छात्र संगठन इनसो (INSO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का नाम सबसे आगे है। दंगा भड़काने की धारा 191 (2) समेत कुल 7 सेक्शन लगाई गई हैं।

एफआईआर में लिखा है- दिग्विजय साथियों समेत जबरन यूनिवर्सिटी वीसी ऑफिस घुसे। हुड़दंग मचाया, जिससे कर्मचारियों और स्टूडेंट्स में दशहत फैली। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, हरिंदर बेनीवाल, आशीष कुंडू, रोहित सोनी, हरिकेश ढांडा, जितेंद्र श्योराण और अज्जू घणघस को नामजद किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!