हरियाणा में आज (शनिवार को) 8 जिलों में बारिश के आसार हैं। पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 14 जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज और कल बारिश के बाद दो दिन मौसम साफ रहने और 16 सितंबर के बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

IMD चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।

अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आधे से ज्यादा क्षेत्र में बारिश की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

15 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

16 सितंबर को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!