चानौत धरना मामले में पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। सोमेश शर्मा को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे दिल्ली जाने के लिए निकले थे।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। जमानत मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि चानौत धरना मामले को लेकर पुलिस पहले से कार्रवाई कर रही थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
चानौत धरना मामले में हांसी पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को रामायण टोल से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद आज पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।
बता दें कि पूर्व सरपंच पर 20 जून को भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन में अवैध रूप से टी (कनेक्शन) लगाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार हांसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सोमेश शर्मा दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। बाद में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रामायण टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
