हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बोर्ड मुख्यालय पर बुधवार को कहा कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षाओं को पूर्णतया नकल मुक्त करवाने एवं पेपर आउट के मामलों को लेकर शिक्षा बोर्ड ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है।

बुधवार को बोर्ड कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहें व नकल रहित परीक्षाओं का संचालन हो, इसके लिए पूर्णतया सख्ती बरती गई है। जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल व अनियमितता पाई गई, उन परीक्षा केंद्रों को आगामी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द हुई है, उन विद्यालयों के प्राचार्य व प्रबंधन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बोर्ड अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर हरियाणा प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा देने तथा नकल को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए। हरियाणा के विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल को सुधारने के लिए भविष्य में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कार्य किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने और नकल रहित परीक्षाओं के संचालन के लिए पुलिस और प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। बोर्ड द्वारा नकल रोकने के लिए पुरजोर प्रयत्न किए जा रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!