हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। यह एग्जाम 26 और 27 जुलाई यानी 2 दिन में होगा। दोनों दिन 2–2 शिफ्टें होंगी। जिसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से 11.45 बजे और दोपहर बाद 3.15 बजे से 5 बजे तक होगी। एग्जाम देने के लिए परीक्षार्थियों को 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। इस एग्जाम के लिए साढ़े 13 लाख युवाओं ने आवेदन किया है
HSSC के नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। एग्जाम OMR बेस्ड ऑफलाइन मोड से होगा। पेपर में सवाल अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में आएंगे।

