राम रहीम और उसकी मुख्य शिष्या मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को ब्लैक पसंद हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए हैं, जिसमें राम रहीम ने येलो-ब्लैक ट्रैक सूट के साथ सिर पर ब्लैक कलर की कैप पहनी हैं, जबकि हनीप्रीत ने ब्लैक ड्रैस पहनकर फोटोशूट करवाया है।
हनीप्रीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर लिखा कि काले रंग के लिए क्रेजी हूं। सुंदरता भीतर से चमकती है और एक खुश दिल हर तस्वीर को रोशन करता है।
हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख की इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी डाली है। इसमें हनीप्रीत ने राम रहीम को दुनिया का सबसे प्यारा पापा बताया है। इसके साथ हनीप्रीत ने अपने डॉग के साथ भी फोटो शेयर की है।

रोहतक स्थित सुनारिया जेल में राम रहीम कैद काट रहा है। इन दिनों वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। जिस दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा डेरे में ठहरा हुआ है। इस दौरान वह लगातार प्रेमियों के साथ सत्संग कर रहा है। साल 2022 में भी राम रहीम 91 दिन पैरोल पर रहा। अब फिर उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।
