हरियाणा में रोड एक्सीडेंट के घायलों को डेढ़ लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। कैथल की पुलिस लाइन में DSP सुशील प्रकाश ने बताया कि DGP शत्रुजीत कपूर ने 24 जनवरी 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केशलैस इलाज योजना की जानकारी दी थी जिसे अब लागू कर दिया गया है।

कैथल में पुलिस लाइन में डीएसपी सुशील प्रकाश की अध्यक्षता में 24 मई 2025 को बैठक की। इसमें केशलैस योजना से जुड़े अस्पतालों के नोडल अधिकारी और एम्बुलेंस ड्राइवर शामिल हुए। डीएसपी ने केशलैस स्कीम और ईडरा एप के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। योजना के तहत अस्पताल को पोर्टल पर लॉगिन कर संबंधित थाने में सूचना देनी होगी। पुलिस से पुष्टि के बाद ही मरीज को केशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी।

एम्बुलेंस ड्राइवरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। यह योजना केंद्र सरकार की पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। पुलिस कर्मियों को भी पोर्टल की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अस्पतालों द्वारा मांगी जाने वाली सूचनाओं का प्रभावी ढंग से जवाब दे सकें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!