गोहाना। सोनीपत के गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम में पिता के साथ सेवा करने आए 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।

जिला बाल कल्याण समिति और पुलिस की टीम पहुंची। बच्चे की काउंसलिंग कराई गई और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया।

वहां पर पिता ने बेटे का मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया। बरोदा थाना में केस दर्ज किया गया। इस घटना को लेकर समिति की अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों और पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति अपने दो बच्चों के साथ आश्रम में सेवा करने के लिए आया था। आरोप है कि 22-23 सितंबर की रात को उसके 11 वर्षीय बच्चे के साथ यह घटना हुई। एक अन्य सेवादार पर दुष्कर्म का आरोप लगा।

पुलिस आश्रम गई और बाल कल्याण समिति की टीम भी पहुंची। बच्चे की काउंसलिंग कराई। इसके बाद बच्चे को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां पिता ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!