रोहतक में महम के निंदाना गांव में पुलिस ने अवैध रूप से गेहूं काटने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महम थाना पुलिस ने सरकारी जमीन से गेहूं काटने के मामले में कार्रवाई की है।

पटवारी कृष्ण कुमार और कानूनगो भरत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे सरकारी भूमि की निगरानी के लिए नियुक्त हैं। गांव के संजय ने 20 कनाल 3 मरला सरकारी जमीन से गेहूं की फसल काट ली।

पटवारी और कानूनगो ने बताया कि गांव में अन्य सरकारी जमीन पर भी गेहूं की फसल खड़ी है। उन्होंने काटी गई फसल की बरामदगी की मांग की है। साथ ही भविष्य में अवैध कटाई रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!