रोहतक पुलिस की टीम ने मदीना रेडियो स्टेशन के पिछे खेतो मे युवक की हत्या कर लाश को जलाने के मामले मे वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को पांच दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 07.09.2026 को पुलिस को सूचना मिली की गांव मदीना रेडियो स्टेशन के पिछे खेतो मे एक नौजवान युवक की लाश अधजली अवस्था मे जल रही है। पुलिस टीम ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना स्थल से एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये गये। लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। गांव मदीना गिरधान सरपंच जगबीर कि शिकायत पर थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 155/2026 अकिंत किया गया। साक्ष्यो के आधार पर दिनांक 08.09.2026 को युवक की पहचान शेर मोहम्मद पुत्र कल्लू खाँ मोहम्मद आसिफ नगर जमालपुर कौल जिला अलीगढ उतर प्रदेश के रुप मे हुई।
मामले की जांच उप.नि सोहन लाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.09.2026 को आरोपी हरविन्द्र पुत्र गुरजेन्ट निवासी पजांब हाल सिरसा, मोहित पुत्र सुभाष निवासी पंजाब हाल सिरसा व सागर पुत्र हँसराज निवासी सिरसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से वारदात मे छीनी गई गाडी को बरामद किया गया है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
वारदात का खुलासा
मृतक युवक शेर मोहम्मद गाडी न. HR-38-AM-2605 मार्का आर्टिका को ओला उबर कम्पनी मे ड्राईवर की नौकरी करता था। शेर मोहम्मद दिनांक 06.09.2026 को दिल्ली दयालपुर से गाडी लेकर निकला था। आरोपियो ने कैश पैमेन्ट से शेर मोहम्मद से दिल्ली से रोहतक के लिए समय करीब 06/07.09.2026 की रात को गाडी को बुक करवाया था। आरोपियो ने सांपला के पास पेशाब का बहाना बनाकर गाडी को रुकवाया और शेर मोहम्मद के गले मे परने का फन्दा बनाकर गला दबाकर हत्या कर दी। और लाश को मदीना रेडियो स्टेशन के पिछे फैंककर पैट्रोल से आग लगा दी। गाडी को किसी अन्य वारदात को अन्जाम देने के लिए लेकर मौका से फरार हो गये।
गिरफ्तार आरोपीः-
- हरविन्द्र पुत्र गुरजेन्ट निवासी पजांब हाल सिरसा ।
- मोहित पुत्र सुभाष निवासी पंजाब हाल सिरसा ।
- सागर पुत्र हँसराज निवासी सिरसा ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 155 दिनांक 07.09.2026 धारा 103(1), 238(1), 311, 309(4) 3(5), बीएनएस थाना बहुअकबरपुर

