रोहतक पुलिस की टीम ने टास्क के नाम पर 23 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक समरजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 20.01.2025 को लाखनमाजरा निवासी बबीता की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 21.11.2024 को बबीता के पास टेलीग्राम पर मैसेज आया कि 23 हजार रुपये इनवेस्ट करने पर डबल रुपये मिलेगे। बबीता के पास उन्होने स्कैनर भेज दिया।बबीता ने 23 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। जिसके बाद लिंक भेजकर बबीता को टास्क पूरा करने को कहा। जिसके बाद उन्होने बबीता को कहा कि 68 हजार रुपये और लगाने पडेगे। जिसके बाद सारे रुपये डबल हो जायेगे। बबीता को पता चला कि उसके साथ टास्क के नाम पर ठगी हुई है।
मामले की जांच स.उप.नि. प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 21.05.2025 को आरोपी अमन पुत्र जितेन्द्र निवासी डूण्डलोद नवलगढ जिला झुंझनु, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!