हरियाणा के नरवाना में दिल्ली पटियाला हाइवे पर रात करीब 12 बजे दो कारों की टक्कर हो गई जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में से एक की पहचान गांव गुरथली के बलकार के तौर पर हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक जेन कार में गुरथली गांव की ओर से कुछ लोग एक प्रेग्नेंट महिला को डिलीवरी के लिए स्थानीय किसी प्राइवेट अस्पताल में लेकर आ रहे थे। उनकी कार दिल्ली-पटियाला हाईवे पर चढ़ी तो अज्ञात परिस्थितियों में पटियाला की ओर से आई एक अन्य कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को रात को ही नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उनमें से एक को अग्रोहा पीजीआई रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। जिस महिला को डिलीवरी के लिए गुरथली गांव से लाया जा रहा था, वह भी गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे में उसकी टांग में फ्रेक्चर आया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!