सोनीपत में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी इको कार डिवाइडर के पत्थर से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा सोनीपत-गोहाना रोड पर करेवड़ी गांव के पास हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। शवों को नागरिक अस्पताल में भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शाहबाद क्षेत्र के कुछ लोग इको कार में सवार होकर पानीपत स्थित सिख पाथरी गांव में माता पाथरी वाली के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सुबह श्रद्धालु दिल्ली लौट रहे थे। करेवड़ी गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे गए डिवाइडर के भारी पत्थर से टकरा गई।

कार के टकराने के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार पत्थर में घुस चुकी थी। मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया। दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मोहाना थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। इसके बाद घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!